नाइजीरिया में PM मोदी का भव्य स्वागत, भेंट की गई अबुजा शहर की चाबी

PM Modi:

PM Modi: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसंघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ । 16 नवंबर से 21 नवंबर तक वे नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना में तीन देशों की यात्रा करेंगे। वह 17 साल में पश्चिमी अफ्रीका की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

Read Also: प्रदूषण का कहर लगातार जारी, AQI आज फिर 400 के पार, जानें किस इलाके की आबोहवा कितनी खराब?

बता दें कि अपनी यात्रा के पहले चरण में PM Modi नाइजीरिया में हैं मोदी जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ब्राजील में भाग लेंगे। PM Modi अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में गुयाना की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। पिछले पांच दशक से अधिक समय में, किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस तरह की दक्षिण अमेरिकी देश की पहली बार यात्रा की है।

Read Also:  Looteri Dulhan: सोनीपत में शादी के अगले दिन सास-पति को नशीला पदार्थ पिलाकर नई नवेली दुल्हन फरार

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत अबुजा हवाई अड्डे पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने किया। प्रधानमंत्री मोदी को संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने अबुजा शहर की चाबी भेंट की है । यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा PM Modi को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है

इसके साथ ही आपको  बता दें कि PM Modi ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति टीनूबू को धन्यवाद देते हुए कहा, धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनूबू। कुछ समय पहले नाइजीरिया आया हूँ। स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए धन्यवाद। हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को यह यात्रा मजबूत करना मेरा लक्ष्य है। और साथ ही अबुजा हवाई अड्डे पर एकत्र भारतीय समुदाय ने PM मोदी का स्वागत किय। मोदी ने आगे ट्वीट किया, नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा इतना गर्मजोशी से स्वागत किया जाना दिल को छू लेने वाला है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *