कल इजराइल जाएंगे PM मोदी, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर दी अहम जानकारी

PM Modi: PM Modi will visit Israel tomorrow, Indian Ministry of External Affairs has released important information

PM Modi: पीएम मोदी कल से दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के इजराइल दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर अहम जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे को लेकर बयान जारी कर अहम जानकारी दी गयी है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि -इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इज़राइल की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की इज़राइल की दूसरी यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री इज़राइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था तथा जन-जन आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं द्वारा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

Read Also: उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ को किया संबोधित

प्रधानमंत्री इज़राइल के राष्ट्रपति महामहिम इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है कि-यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासों को पुनर्गठित करने का अवसर प्रदान करेगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *