President Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंच गए हैं। वे अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।
मैक्रों की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, खासकर रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार जैसे क्षेत्रों में। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे।
Read Also: कर्नाटक: हम्पी में पर्यटकों से बलात्कार और हत्या के मामले में तीन लोगों को सुनाई गई मौत की सजा
बता दें, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। यह मुलाकात दोपहर 3:15 बजे लोक भवन में होगी, जहां दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा, ऊर्जा, और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। मैक्रों की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आने की उम्मीद है। वे 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भी भाग लेंगे।
