हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड में सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला

Railway: Hari Shankar Verma takes charge as Member, Railway Board

Railway: हरि शंकर वर्मा, 1987 बैच के आईआरटीएस अधिकारी, ने रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन एवं व्यवसाय विकास) और भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वे रेलवे बोर्ड में सुरक्षा महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

अपने शानदार करियर के दौरान वर्मा ने भारतीय रेलवे में अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक, सीआर, मुंबई; मंडल रेलवे प्रबंधक, सलेम मंडल, एसआर; मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक, सीआर, मुंबई; प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, हुबली, एसडब्ल्यूआर; और महानिदेशक, भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इन सभी पदों पर रहते हुए, वर्मा ने कई रिकॉर्ड/उपलब्धियां स्थापित कीं।

Read Also: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

भारतीय रेलवे के सुरक्षा महानिदेशक के रूप में वर्मा ने रेलवे बोर्ड में सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए।इससे प्रक्रिया सुधार पर ध्यान केंद्रित करने से गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है।  Railway

हरि शंकर वर्मा को दो बार रेलमंत्री पुरस्कार और महाप्रबंधक स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वर्मा ने सिंगापुर, मलेशिया और इटली से प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वे रेलवे यातायात और प्रबंधन के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *