(प्रदीप कुमार): राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसद का एक शिष्टमंडल 4 से 6 जनवरी, 2024 तक कंपाला, युगांडा में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 27वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) में भाग लेने के लिए भारत से रवाना हुआ है।
Read also-लक्षद्वीप के कवारत्ती पहुंचे PM मोदी: 1150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया
यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है जिसमें राष्ट्रमंडल संसदों के 30 से अधिक पीठासीन अधिकारी आम चिंता के मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपने विधानमंडलों की चुनौतियों से निपटने के अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करते हैं।भारत की ओर से पीठासीन अधिकारी के रूप में उपसभापति हरिवंश को “संसदीय कार्य में आम सहमति बनाना”विषय पर विशेष सत्र को संबोधित करने का सम्मान प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, वे सभी 5 चर्चाओं में भाग लेंगे जिसमें वे भारत के विचारों और सुझावों को रखेंगे।उपसभापति हरिवंश युगांडा से अध्यक्षता ग्रहण करेंगे क्योंकि अगला 28वां सम्मेलन 2026 में भारत में आयोजित किया जाएगा। राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिष्टमंडल में शामिल हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

