RIP Sunil Thapa: मैरी कॉम’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी मशहूर सीरीज में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले नेपाल के दिग्गज अभिनेता सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है।
नेपाली समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, थापा काठमांडू में शंखमुल स्थित अपने फ्लैट में अचेत पाए गए। उन्हें आनन-फानन में थापाथली के नॉर्विक अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों को संदेह है कि उनकी मृत्यु का कारण ‘कार्डियक अरेस्ट’ है। RIP Sunil Thapa
Read Also: Tamil Nadu: AIADMK नेता पलानीस्वामी ने तमिलनाडु PSC परीक्षा स्थगित करने को लेकर DMK सरकार की आलोचना की
साल 2014 की बायोग्राफिकल फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोंस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया है। प्रियंका ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए लिखा कि थापा ने उनके जीवन के सबसे कठिन दौर में उनका साथ दिया था। प्रियंका ने लिखा, “आप हमेशा मेरे ‘कोच सर’ रहेंगे। जब मैंने अपने पिता को खोया था, तब आपने मुझे बिखरने से बचाया। आपने मुझे प्यार दिया और बिना अहसास कराए कई मुश्किल दिनों में मेरी मदद की। आपकी गर्मजोशी भरी झप्पी और आपकी हंसी हमेशा मेरी यादों का हिस्सा रहेगी।” RIP Sunil Thapa
उन्होंने आगे लिखा, “आप बहुत जल्दी चले गए, लेकिन आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा। उस समय मेरी मदद करने के लिए शुक्रिया जब मैं अंदर से टूट चुकी थी। सुनील थापा सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”
बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म में थापा ने उनके कोच ‘नरजीत सिंह’ की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर नामांकन भी मिला था।
Read Also: DelhiToPanipat: दिल्ली से पानीपत के बीच इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत
हाल में उन्होंने राज और डीके की मशहूर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उन्हें याद करते हुए लिखा, “ये बहुत दुखद है। सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके कारण ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की मेरी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।” RIP Sunil Thapa
नेपाली सिनेमा के ‘विलेन’: कई दशकों के करियर में थापा ने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘चीनो’ में ‘राते कैला’ के उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और उन्हें फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक के रूप में स्थापित किया।
सुनील थापा का करियर केवल नेपाल तक सीमित नहीं था। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 1981 में कमल हासन और रति अग्निहोत्री स्टारर फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘मानव हत्या’, ‘आज की आवाज’, ‘अलबेला’ और ‘नसीबवाला’ जैसी कई फिल्में हैं। स्क्रीन पर उनकी आखिरी मौजूदगी नेपाली फिल्म ‘एकलो’ में देखी गई थी। RIP Sunil Thapa
