‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाकर रोजर बिन्नी बोले- “बहुत गर्व और सम्मान” महसूस हो रहा है

Roger Binny

Roger Binny: BCCI के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को आजीवन क्रिकेट की सेवा के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, “BCCI से ये सुनकर मुझे बहुत गर्व हुआ कि मुझे ये पुरस्कार दिया जा रहा है।” इसके अलावा राहुल द्रविड़ और मिताली राज को भी BCCI ने नमन अवॉर्ड्स के तहत इस ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। Roger Binny

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने कहा कि प्रतिष्ठित ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ पाकर उन्हें “बहुत गर्व और सम्मान” महसूस हो रहा है। उन्होंने इसे एक ऐसी पहचान बताया जिसे हर क्रिकेटर संजोकर रखना चाहेगा। बिन्नी ने कहा, “BCCI से ये सुनकर मुझे बहुत गर्व हुआ कि मुझे ये पुरस्कार दिया जा रहा है। ये ऐसी चीज है जिसे हर क्रिकेटर संजोकर रखना चाहेगा- एक लाइफटाइम अचीवमेंट। मेरी जिंदगी में सब कुछ क्रिकेट के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा है, चाहे वो खेलना हो, कोचिंग देना हो या प्रशासन।” Roger Binny

Read Also: मशहूर अमेरिकी रैपर-गायक कान्ये वेस्ट का दिल्ली कॉन्सर्ट फिलहाल टला, जानिए अब कब होगा आयोजन ?

भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी आबादी वाले देश से होने के नाते, बहुत कम लोगों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है। मेरे लिए, देश के लिए खेलना क्रिकेट में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि थी।”

रोजर बिन्नी 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य थे। उन्होंने कहा कि 1983 से लेकर 1980 के दशक के अंत तक का समय भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार दौर था। उन्होंने याद करते हुए कहा, “उस दौरान हमने विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप जीती थी। 1983 से 1986-87 तक, हमने दुनिया और एशिया में लगभग हर एक-दिवसीय प्रतियोगिता जीती। ये मेरे लिए एक बड़ा समय था और मैं उन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन कर पाया।” Roger Binny

बिन्नी ने कहा कि खेल से संन्यास लेने के बाद, वे कोचिंग और प्रशासन के जरिए क्रिकेट से करीब से जुड़े रहे। उन्होंने कहा, “क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मैंने पहले कुछ समय का ब्रेक लिया, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं इस खेल में और भी ज्यादा योगदान दे सकता हूं। मैंने अपने गृह राज्य कर्नाटक में कोचिंग देना शुरू किया और बाद में भारत की जूनियर टीमों के साथ काम किया; इससे मुझे बहुत संतोष मिला, क्योंकि मैं अपना अनुभव युवा पीढ़ी तक पहुंचा सका।” Roger Binny

Read Also: पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर दी गई विदाई

इसके बाद में रोजर बिन्नी क्रिकेट प्रशासन के क्षेत्र में आ गए। उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ में अलग-अलग पदों पर काम करते हुए तरक्की की और अंत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख बने। आज मिले इस सम्मान को लेकर बिन्नी ने कहा कि ये पल उनके परिवार के लिए भी बेहद खास है। उन्होंने आगे कहा, “ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है। जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे माता-पिता ने ही मुझे प्रोत्साहित किया था और मुझे वो हर जरूरी सहयोग दिया, जिसकी एक युवा क्रिकेटर को जरूरत होती है।” Roger Binny

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *