जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं वैसे ही स्कूलों को खोला जा रहा है, इससे पहले 16 अगस्त को कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोला गया था और मंगलवार को कक्षा 6 से 8 वी तक के स्कूलों को खोला गया है।
कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार मंगलवार से स्कूल शुरू हुए कोविड-19 के पालन के साथ स्कूलों में बच्चों की चहल–पहल देखी गई। साहिबाबाद क्षेत्र स्थित नगर निगम निगम बालिका विद्यालय में स्कूल प्रधानाचार्य अध्यापक और बच्चों ने बताया कि वह कोविड-19 की गाइडलाइन का ध्यान रखकर स्कूल में आ रहे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं लंबे समय बाद स्कूल आना हुआ है इसलिए बेहद सावधान हैं शासन ने जो दिशा निर्देश दिए हैं उसका पालन कराया जा रहा है।
Read Also 1 सितंबर से AAP चलाएगी आपका विधायक आपके द्वार अभियान
स्कूल के गेट पर सैनिटाइज किया जा रहा है थर्मल स्कैनिंग की जा रही है, बच्चों के अनुमति पत्र को चेक किया गया उसके बाद स्कूल में एंट्री दी गई। बच्चों में फिर से स्कूल खुलने के बाद उत्साह देखा गया।
कुछ समय पहले पहले शासन की ओर से निर्देश जारी हुए थे कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या को देखते हुए 16 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे जिसके तरह के दिन छुट्टी रहने के बाद आज बच्चे स्कूल पहुंचे हालांकि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल पहले ही खोले जा चुके थे ऐसे में जूनियर स्कूल भी मंगलवार को खोले गए तो वहीं पेरेंट्स का यह भी कहना है कि तब तक बच्चों के व्यक्ति नहीं लग जाती तब तक स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है यही वजह है कि स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

