Sitapur Accident News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के अनुसार तीनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे, तभी बसुरा गांव के पास एक मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Sitapur Accident News Sitapur Accident News Sitapur Accident News Sitapur Accident News
Read also –केंद्र सरकार ने लगभग छह महीने बाद सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द की
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। (Sitapur Accident News ) मृतकों की पहचान गोलू (30), कुलदीप (27) और सुजीत (25) के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मथुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
Read also- Tamil Nadu: तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
थाना प्रभारी श्यामू कनोजिया ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।कनोजिया ने बताया कि तीनों मृतक चचेरे-फुफेरे भाई थे और अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। परिवारों को सूचित कर रामपुर मथुरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।उन्होंने कहा कि इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (deepa pal)
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

