Akhilesh Yadav on Maha Kumbh: : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सीएम योगी को गंगा में फेकल कोलीफॉर्म की जानकारी थी इसलिए उन्होंने कपड़े पहनकर डुबकी लगाई। गौरतलब है कि सीपीसीबी की एक रिपोर्ट के जरिए सोमवार को एनजीटी को सूचित किया गया कि इन दिनों चल रहे महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में कई जगहों पर स्नान के लिए पानी की गुणवत्ता सही नहीं है।सीपीसीबी के अनुसार, अपशिष्ट जल संदूषण के सूचक ‘फेकल कोलीफॉर्म’ की स्वीकार्य सीमा 2,500 यूनिट प्रति 100 एमएल है।
Read also-Rajasthan Budget: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया राजस्थान का बजट, जानिए बजट की बड़ी घोषणाएं
एनजीटी ने किया ये दावा- एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में अपशिष्ट जल के बहाव को रोकने के मुद्दे पर सुनवाई कर रही थी।पीठ ने कहा कि सीपीसीबी ने तीन फरवरी को एक रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें कुछ गैर-अनुपालन या उल्लंघनों की ओर इशारा किया गया।
Read also-जर्मनी ने एफआईएच प्रो लीग में भारत को 4-1 से हराया
जल की सांद्रता में हुई वृद्धि- रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘नदी के पानी की गुणवत्ता विभिन्न अवसरों पर सभी निगरानी स्थानों पर अपशिष्ट जल ‘फेकल कोलीफॉर्म’ के संबंध में स्नान के लिए प्राथमिक जल गुणवत्ता के अनुरूप नहीं थी। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोग नदी में स्नान करते हैं, जिसमें अपशिष्ट जल की सांद्रता में वृद्धि होती है।
अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी- और फिर आपने ये छुपाकर क्यों रखा कि आपके वॉटर का पैरीमीटर क्या है, आप समझते हो कि ये बैक्टीरिया कहां से आता है, ये बैक्टीरिया जहां से आता है, शायद मुख्यमंत्री जी को पता भी नहीं है। अगर मुख्यमंत्री जी को इस बात की जानकारी होती तो वो खुद भी स्नान नहीं करते और अब ये बात समझ में आई है कि मुख्यमंत्री जी कपड़े पहनकर क्यों स्नान कर रहे थे क्योंकि उन्हे रिपोर्ट पता होगा पॉल्यूशन बॅार्ड की।”
News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
