SPORTS NEWS: सनराइजर्स हैदराबाद के उप-कप्तान अभिषेक शर्मा पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में IPL आचार संहिता का उल्लंघन हुआ जिसके बाद उनपर उनके मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके बाद उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। अभिषेक ने IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के उल्लंघन का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।SPORTS NEWS
Read Also-WAR NEWS: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद छोड़ने को कहा
आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाकर सनराइजर्स को शानदार शुरुआत दिलाई थी। सनराइजर्स ने ये मैच 65 रनों से जीता जो उसकी मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। अभिषेक ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए लेकिन टीवी अंपायर नितिन मेनन के फैसले पर असहमति जताने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है।
Read Also-WAR NEWS: अमेरिकी हमलों में ईरान का सबसे बड़ा पुल हुआ ध्वस्त
वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर डाइव लगाकर अभिषेक का कैच लिया, लेकिन इस बात का कोई निर्णायक सबूत नहीं था कि कैच साफ तरीके से लिया गया था। लेकिन मेनन ने कैच को वैध करार दिया, जिस पर अभिषेक ने अपनी असहमति जताई थी। इसी के बाद उनपर लेवल 1 के उल्लंघन करने का मामला सामने आया और साथ ही जुर्माना भी लगा। SPORTS NEWS
