Sunny Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल नेटफ्लिक्स की थ्रिलर ‘इक्का’ में नजर आएंगे

Sunny Deol: फिल्म ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल नेटफ्लिक्स की आगामी थ्रिलर “इक्का” से ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ये घोषणा नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को की। ये फिल्म नेटफ्लिक्स की नई फिल्मों की श्रृंखला का हिस्सा है और इसमें एक हाई-प्रोफाइल वकील की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक केस लेने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उसे अपने पेशे के हर दांव-पेच का इस्तेमाल करना पड़ता है।धुरंधर” के अभिनेता अक्षय खन्ना इसमें खलनायक की भूमिका निभाएंगे।सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित “इक्का” की पटकथा अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है। Sunny Deol

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नई फिल्म ‘‘बॉर्डर 2’’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म 1997 में आई ‘‘बॉर्डर’’ का सीक्वल है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी।सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया।Sunny Deol

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी, आपकी, हमारी ‘बॉर्डर 2’ को इतना प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत शुक्रिया।’भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।Sunny Deol

सनी देओल अगली बार अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ ‘‘लाहौर 1947’’ में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया गया है।Sunny Deol

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *