कार हादसे में बच्चे की मौत! भीड़ ने किया सड़क जाम… थाने पर भी किया पथराव

Uttar Pradesh: Child dies in car accident! Crowd blocks road... also pelts police station with stones

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रविवार 8 फरवरी को कार की कथित टक्कर में एक बच्चे की मौत के बाद तनाव फैल गया और घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मथुरा-बरेली सड़क को जाम कर दिया और मुरसान पुलिस थाने पर पथराव किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। Uttar Pradesh Uttar Pradesh

पुलिस ने बताया कि पथराव के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे मुरसान के मधेया मोहल्ले के निवासी यश कार की चपेट में आ गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में अलीगढ़ के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Uttar Pradesh

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मौत की खबर इलाके में पहुंचते ही स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया और विरोध प्रदर्शन करते हुए मुरसान पुलिस थाना के बाहर मथुरा-बरेली सड़क को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि शाम को और भी भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पास की रेलवे पटरी से पत्थर उठाकर पुलिस थाना पर फेंके।

Read Also: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार के अंदर मिले 3 लोगों के शव, खुदकुशी करने का शक

अधिकारियों ने बताया कि कई पुलिस थानों से भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर भेजे गए और कुछ समय बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी कार चालक सहित गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। सिन्हा ने बताया कि पथराव के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *