Uttarakhand: अग्निवीर योजना पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान

Uttarakhand: उत्तराखंड में अग्निवीर योजना को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  हरक सिंह रावत ने योजना को देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग दोहराई है। Uttarakhand: 

Read Also: Brazil Flood: ब्राजील में भीषण बाढ़ का कहर, 25 की दर्दनाक मौत, कई लापता

उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी जब तक पूर्व की भांति सैन्य भर्ती और सेवा व्यवस्था बहाल नहीं की जाती। हरक सिंह रावत ने पुराने सैन्य ढांचे का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले सैनिकों की सेवा अवधि लंबी होती थी और पदोन्नति के आधार पर रिटायरमेंट आयु तय होती थी। सैनिक यदि प्रमोशन पाता था तो उसकी सेवा अवधि बढ़ती थी और अधिकारी स्तर पर लेफ्टिनेंट से लेकर जनरल तक पदोन्नति की स्पष्ट व्यवस्था थी। Uttarakhand: 
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले ब्रिगेडियर, मेजर जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल जैसे पदों पर अधिकारी 55 से 60 वर्ष की आयु तक सेवा देते थे, जिससे सेना को अनुभवी नेतृत्व मिलता था। उन्होंने उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि पहाड़ी इलाकों में पहले एसएसबी द्वारा महिलाओं को भी बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता था ताकि आपात स्थिति में वे देश की रक्षा में सहयोग कर सकें। उनका कहना था कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण उत्तराखंड की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और दीर्घकालिक सोच पर आधारित होनी चाहिए। Uttarakhand: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *