Varansi Accident: वाराणसी के मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार 21 फरवरी की सुबह कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप रास्ते में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।
Read Also: देना होगा ‘आप’ को जवाब, नवगठित दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में पेश की जाएंगी कैग रिपोर्ट
मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार यानी की आज 21 फरवरी की सुबह तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक नंबर प्लेट वाली क्रूजर जीप रास्ते में खड़े एक खड़े ट्रक से टकरा गई। थाना प्रभारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।
Read Also: हर क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व का विकास समय की मांग- PM Modi
वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कर्नाटक के बीदर निवासी संतोष कुमार, सुनीता, गणेश, शिवकुमार और दो अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कर्नाटक पुलिस को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।
News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
