WAR NEWS: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच ईरानी अमेरिका को गहरा जख्म दिया है ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-15E Strike Eagle और A-10 Thunderbolt को ईरान में मार गिराया है। फारस की खाड़ी और खुरासान प्रांत में गिरे इन विमानों मलबे की वीडियो वायरल है।बड़ा सवाल यह है कि आखिर कैसे ईरान के डिफेंस सिस्टम ने दुनिया के सबसे घातक विमानों को चकमा दिया है? WAR NEWS
मिडिल ईस्ट की दहकती आग के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरी दुनिया के रक्षा विशेषज्ञों और पेंटागन को हिला कर रख दिया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी वायुसेना के ‘क्रॉउन ज्वेल’ कहे जाने वाले लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यह महज दावा नहीं है, बल्कि ईरानी मीडिया ने इसके पुख्ता सबूत होने की बात कही है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, उनकी वायुसेना और डिफेंस यूनिट्स ने अमेरिकी एयरफोर्स के दो सबसे घातक विमानों को आसमान से नीचे उतार दिया। WAR NEWS
Read Also-HIMACHAL में प्रदर्शनकारियों द्वारा किरतपुर साहिब-मनाली मार्ग घंटों तक किया गया अवरुद्ध
दावा किया जा रहा है कि ईरान ने F-15E Strike Eagle जो अपनी रफ्तार और हमले के लिए जाना जाता है, और A-10 Thunderbolt, जिसे ‘टैंक किलर’ कहा जाता है, उन्हें तबाह कर दिया है।”सोशल मीडिया और ईरानी समाचार एजेंसियों पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन विजुअल्स में खुरासान प्रांत के रेगिस्तानी इलाकों और फारस की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में विमानों का जलता हुआ मलबा देखा जा सकता है। दावा है कि यह मलबा उन्हीं अमेरिकी विमानों का है जिन्होंने ईरान की सीमा का उल्लंघन किया था।” WAR NEWS
F-15E Strike Eagle: 4th जनरेशन का मल्टीरोल फाइटर, जो किसी भी मौसम में हमला करने में सक्षम है। A-10 Thunderbolt: कम ऊंचाई पर उड़कर दुश्मन के टैंकों और जमीनी सेना को तबाह करने वाला ‘उड़ता हुआ किला’। किसी के साथ जानकारी यह भी मिली है मार गिराए गए F-15E Strike Eagle का अमेरिका का एक पायलट लापता है जिसे युद्ध स्तर पर तलाश किया जा रहा है। वही अब सबसे बड़ा और पेचीदा सवाल यही है कि आखिर यह मुमकिन कैसे हुआ? WAR NEWS
F-15E जैसे 4th जनरेशन के अत्याधुनिक विमान, जो जैमर्स और एंटी-मिसाइल तकनीक से लैस होते हैं, उन्हें ईरान ने कैसे निशाना बनाया?क्या यह ईरान के ‘बावर-373’ (Bavar-373) मिसाइल सिस्टम का कमाल है? या फिर रूस से मिली किसी गुप्त तकनीक ने अमेरिका के इन शिकारी विमानों को खुद शिकार बना दिया? अगर ये दावे सच साबित होते हैं, तो यह सीधे तौर पर अमेरिका के लिए एक बड़ी सैन्य और रणनीतिक हार होगी।”फिलहाल वाशिंगटन और पेंटागन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर ये तस्वीरें सही हैं, तो यकीन मानिए, मिडिल ईस्ट की ये जंग अब उस मुकाम पर पहुंच गई है जहाँ से वापसी का रास्ता सिर्फ और सिर्फ महाविनाश की ओर जाता है।” WAR NEWS
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
