Weather News: मार्च का महीना खत्म होने को है और मौसम ने अभी तक कई रंग दिखा दिए हैं। कई सालों बाद मार्च में इतनी बारिश के आसार दिखे लेकिन हकीकत अलग रही। 15 मार्च के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बादल-बारिश का दौर शुरू हुआ लेकिन तापमान में खास गिरावट नहीं आई। दिन गर्म रहे, जबकि रातें हल्की ठंडी रहीं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया लेकिन ज्यादातर दिन सूखे ही बीत रहे हैं। 29 मार्च को भी बारिश की संभावना थी, लेकिन दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। 30 मार्च को आंधी, बारिश और तापमान में कमी आने की संभावना है।
Read Also: चुनाव आयोग ने चौथी पूरक मतदाता सूची की प्रकाशित, जानें आगे की जानकारी
Weather News- 29 मार्च की शाम और रात में हल्की बूंदाबांदी और आंधी आई, लेकिन इसका असर सीमित रहा। मार्च में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई, फिर भी गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। औसत अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 मार्च यानी आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है और दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रात में आंधी, बिजली और हल्की बारिश के आसार हैं, साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
