West Asia conflict: इजराइली हमलों में तेजी आने से लेबनान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,238 हुई

West Asia conflict: 

West Asia conflict:  लेबनान में इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,238 हो गई है। इसी के साथ 3,543 लोग हमलों में घायल हो चुके हैं। ये जानकारी लेबनान की आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने दी जिसके अनुसार, दो मार्च को हिंसा बढ़ने के बाद से मरने वालों और घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।West Asia conflict:  

Read Also: कुवैत में ईरान के हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

हालिया रिपोर्ट में इकाई ने बताया कि रविवार को ही 49 लोग मारे गए और 116 घायल हुए, क्योंकि इजराइली हमले देश के कई हिस्सों में जारी रहे।अधिकारियों ने अब तक 4,401 हिंसक घटनाएं दर्ज हुई हैं, जबकि 663 आश्रय स्थलों में मौजूदा वक्त में 136,000 से ज्यादा विस्थापित लोग रह रहे हैं। West Asia conflict:  

Read Also: डोनाल्ड ट्रंप का दावा! ईरान के प्रमुख तेल क्षेत्र खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है अमेरिका

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल लेबनान में ‘‘मौजूदा सुरक्षा पट्टी’’ का विस्तार करेगा क्योंकि इजराइली सेना ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी।  West Asia conflict:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *