अमेरिका ने ईरान के 16 युद्धपोतों को किया तबाह

अमेरिका

अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान के 16 बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को तबाह कर दिया है । दरअसल, इस हमले की वजह थी कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछा सकता है जिससे तेल मार्ग अवरुध हो जाएगा । करीब 20 फीसदी तेल की आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग से की जाती है । वहीं ईरान भी यह चेतावनी दे चुका है कि वो अपने दुशमनों तक 1 लीटर तेल भी नहीं पहुंचने देगा।अमेरिका

Read Also-IRAN WAR: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर की बातचीत

इस युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. ईरान के नेताओं ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं. साथ ही उन्होंने ट्रंप के खिलाफ धमकी भरे बयान भी दिए हैं. इसके अलावा ईरान ने इजरायल और खाड़ी के अरब देशों के खिलाफ नए हमले भी शुरू कर दिए हैं.
अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ युद्ध छिड़ने का ये 11वां दिन है ।

अमेरिकी हमलों में ईरान के 5,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। दूसरी तरफ पेंटागन ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से करीब 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं और सात मारे गए हैं । इस टकराव से लेबनान, इजराइल, सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन भी अछूते नहीं रहे हैं।अमेरिका

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *