IRAN WAR: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर की बातचीत

IRAN WAR

IRAN WAR: पश्चिम एशिया संकट और विशेष रूप से ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते संकट को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर की बातचीत । अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू करने के बाद से जयशंकर ने तीसरी बार अराघची से बात की है और संकट की इस घड़ी में हिम्मत रखने को कहा है ।IRAN WAR

जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी बात की और पश्चिम एशिया के संकट पर विचारों को साझा किया । जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ संघर्ष से संबंधित नए घटनाक्रम पर विस्तृत बातचीत हुई । उन्होंने हमें संपर्क में रहने को कहा है और हम संपर्क में रहने पर सहमत है ।”IRAN WAR

Read Also-PM मोदी आज कोच्चि NDA कन्वेंशन में केरल विधानसभा चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत

ईरान द्वारा मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त करने के बाद से दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह पहली फोन वार्ता थी । फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पायी कि 4 मार्च को श्रीलंका के पास अमेरिका द्वारा एक ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने की घटना का जयशंकर और अराघची के बीच हुई बातचीत में जिक्र हुआ या नहीं ।

ईरान द्वारा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है। इसका असर भारत पर भी हुआ है और यहां भी गैस की कीमतों  में उछाल देखने को मिला है। अब देखना होगा कि यह युद्भ कब तक चलता है और ऊर्जा के इस संकट से  दुनिया कैसे उबरती है।IRAN WAR

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *