आज गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, सेमीकंडक्टर प्लांट समेत करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वे सेमीकंडक्टर प्लांट समेत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

PM मोदी आज गुजरात के साणंद में केयन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) के नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने वाला दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट है। लगभग 3,300 करोड़ रुपये के निवेश से बने इस प्लांट में प्रतिदिन 60 लाख चिप्स बनाने की क्षमता होगी।

इसके अलावा गांधीनगर के कोबा तीर्थ में PM मोदी सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, जो जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का भी लोकार्पण करेंगे, जो 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है। वहीं PM रेलवे क्षेत्र में कनालूस-जामनगर लाइन का दोहरीकरण और गांधीधाम-आदिपुर खंड का चौड़ीकरण राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बनासकांठा और पाटन जिलों में लगभग 1,780 करोड़ रुपये की जल पाइपलाइन परियोजनाओं का लोकार्पण और अंबाजी क्षेत्र के लिए जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास भी PM मोदी आज करने वाले हैं।

Read Also: Chennai: टीवीके ने अभिनेता विजय की रैली के दौरान पुलिस तैनाती में कमी को लेकर चुनाव आयोग के पास दर्ज कराई शिकायत

इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10:00 बजे PM मोदी गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे साणंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। फिर शाम 4:00 बजे वाव-थराद जिले में PM मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह दौरा विशेष रूप से उत्तर गुजरात के वाव-थराद क्षेत्र के विकास और भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *