उत्तर प्रदेश विधान परिषद में CM योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- अब यूपी में सब चंगा है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि BJP की सरकार आने से पहले अपराध का गढ़ था उत्तर प्रदेश। यूपी अब उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन गया है। अब यूपी में सब चंगा है।

CM योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के व्यवहार को “अशोभनीय” बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक संवैधानिक पद का अपमान है बल्कि एक महिला के प्रति भी अमर्यादित आचरण है, जो लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है।

Read Also: Bollywood: अभिनेता जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘ग्रहण’ के 25 साल पूरे, अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश “उपद्रव प्रदेश” था, लेकिन अब यह “उत्सव प्रदेश” बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में अब न दंगा है और न कर्फ्यू, “यूपी में सब चंगा है”।

सीएम योगी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जिन्हें हिंदुस्तान में रहना है उन्हें ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत का विरोध करने और आक्रांताओं के महिमामंडन का आरोप लगाया।

इसके साथ ही उन्होंने सपा पर ‘गाजी मेले’ का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में भव्य स्मारक और विश्वविद्यालय बनाया है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण यूपी आज “बीमारू” राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। N ITI Aayog के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 8-9 वर्षों में प्रदेश के लगभग 6 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *