अमानतुल्लाह खान अपराधी और भ्रष्ट व्यक्ति हैं- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के चंगुल में फंस गए हैं। जाँच एजेंसी ने 10 अक्टूबर यानि मगलवार को आप विधायक के कई ठिकानों पर छापा मारा। अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड में रहते हुए भ्रष्टाचार और हवाला कारोबार से जुड़ा है, जिसको लेकर ईडी ने ये एक्शन लिया है।

अमानतुल्लाह खान मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर विरोधी पार्टी ने प्रदर्शन किया । और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को कहा कि जिस भी नेता का किसी भी तरह के घोटाले से संबंध है, उसे जांच के लिए तैयार रहना चाहिए।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनके लिए अमानतुल्लाह खान एक अपराधी और भ्रष्ट व्यक्ति हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अगर कोई घोटाला करता है तो निश्चित रूप से जांच एजेंसियां ​​​​छापे मारेंगी। उन्होंने कहा कि जो जैसा बोएगा, वैसा ही काटेगा।वीरेंद्र सचदेवा ने अमानतुल्लाह खान के घर पर हाल ही में हुई छापेमारी को लेकर ये बात कही।

Read also – BJP ने MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए जारी की सूची, कई सांसदों पर जताया भरोसा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान और कुछ और लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी की।अमानतुल्लाह खान को सितंबर 2022 में दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है और लगभग तीन परिसरों को कवर किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *