कुरुक्षेत्र में कल होगा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह, CM नायब सैनी करेंगे शिरकत

Jyotiba Phule

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का 11 अप्रैल को होगा इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि रहेंगे जबकि कई मंत्रीगण सहित गणमान्य भी शिरकत करेंगे। सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।

Read Also: मध्य प्रदेश: उज्जैन में ढाई साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

कुरुक्षेत्र में सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि, “11 अप्रैल को सैनी समाज की तरफ से बाबैन के गांव बरगट में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस जयंती समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ हरियाणा सरकार के मंत्रीगण व सांसदगण भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस जयंती समारोह में समाज के लोग भी भारी संख्या में शिरकत करेंगे।”

गौरतलब है, हरियाणा सरकार की ओर से राज्य में ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत महान विभूतियों, संतों और महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर राज्यस्तरीय समारोह का बीते काफी समय से आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महापुरुषों के जीवन और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री या वरिष्ठ नेता शामिल होते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *