केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरायण के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन कर गौ माता का पूजन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन और गौ माता का पूजन किया। गृहमंत्री ने अहमदाबाद के थलतेज स्थित गुरुद्वारा गोबिंद धाम में मत्था टेका और उत्तरायण के अवसर पर अहमदाबाद में पतंगोत्सव में भी शामिल हुए।

Read Also: भारत और ओमान की साझा समुद्री विरासत का जश्न मनाते हुए INSV कौंडिन्य पहुंचा मस्कट

केन्द्रीय गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, “जय जगन्नाथ! हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरायण के पवित्र अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन–पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु की कृपा देशवासियों पर सदैव बनी रहे।” एक अन्य पोस्ट में गृहमंत्री ने कहा, “सनातन धर्म में गौ माता की सेवा व पूजन का विशिष्ट महत्व है। आज उत्तरायण के अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया।”

गृहमंत्री अमित शाह ने X पर किए गए एक अन्य पोस्ट में कहा, “उत्तरायण का पर्व पूरा गुजरात हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज अहमदाबाद के अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स, नारणपुरा वार्ड में आयोजित सार्वजनिक पतंगोत्सव में शामिल होकर पतंग उड़ाई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *