गणतंत्र दिवस पर इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम वाली झांकी भारत की सैन्य शक्ति को करेगी प्रदर्शित

Operation Sindoor

गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) थीम पर आधारित झांकी दिखाएंगे। इसमें एसयू-30 एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च करते हुए दिखाया जाएगा, जो दुश्मन पर तेज और सटीक हमला कर सकता है। इसके अलावा, एम777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपें भी दिखाईं जाएंगी, जो दुश्मन के इरादों को नष्ट करने में सक्षम हैं। साथ ही, भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत भी प्रदर्शित की जाएंगी।

Read Also: रोजगार मेले में PM मोदी ने कहा- युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे व्यापार समझौते

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि तीनों सेनाओं की झांकी, जो 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकलेगी, ये भारत का सबसे मजबूत ऐलान है कि निर्णायक, संयुक्त और आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति का युग आ गया है। Operation Sindoor

उन्होंने बताया कि मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट की झांकी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर: जॉइंटनेस के जरिए जीत’ है और ये पिछले साल किए गए ऑपरेशन में भारत की जीत और निर्णायक कार्रवाई के दौरान सशस्त्र बलों की तीनों विंग्स द्वारा दिखाए गए तालमेल का जश्न मनाती है।

Read Also: रोजगार मेले में PM मोदी ने कहा- युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे व्यापार समझौते

इसमें एक डिटेल्ड आर्टिस्टिक चित्रण के साथ देश के फ्रंटलाइन डिफेंस प्लेटफॉर्म जैसे राफेल जेट, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, एक हारोप लोइटरिंग म्यूनिशन और ताकतवर एस-400 सिस्टम को दिखाया गया है, जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *