जम्मू में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए स्वयंसेवक

#jammu

जम्मू कश्मीर में कई जगह भारी बारिश के साथ बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। जम्मू में केडी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के स्वयंसेवकों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया है। Jammu

Read Also: कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने रिहायशी इलाकों पर बुरा असर डाला है, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू में लोगों की सहायता के लिए आगे आए स्वयंसेवकों ने लोगों के मुश्किल हालात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा बुरी तरह चरमरा गया है। वे दूसरों से भी अपील कर रहे हैं कि वे जरूरतमंदों की मदद करें।

हाल में मूसलाधार बारिश के बाद जम्मू के कई हिस्सों को बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा है। प्राकृतिक आपदा से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इस सप्ताह के शुरू में बादल फटने के बाद भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई। इसकी वजह से माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। कई सरकारी एजेंसियां बचाव, सेवा बहाली और पुनर्वास के कार्यों में जुटी हुई हैं। Jammu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *