जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा

Yashwant Varma

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा, जिनके घर पर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद उनके ख़िलाफ़ महाभियोग की कार्यवाही शुरू हुई थी, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। Yashwant Varma

Read Also: कुरुक्षेत्र में कल होगा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह, CM नायब सैनी करेंगे शिरकत

आपको बता दें, बीते दिन 9 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए इस्तीफ़ा पत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा (Yashwant Varma) ने लिखा था कि, “महामहिम, मैं आपके गरिमामय पद पर उन कारणों का बोझ नहीं डालना चाहता, जिनकी वजह से मुझे यह पत्र सौंपना पड़ा है। लेकिन, गहरे दुख के साथ, मैं इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज के पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफ़ा देता हूँ। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।”

गौरतलब है, जस्टिस वर्मा को पिछले साल 14 मार्च को नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया था। Yashwant Varma

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *