मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते वैश्विक ईंधन संकट छाया हुआ है। इस कारण से देश और दुनिया में इसका भारी असर पड़ रहा है। जेट ईंधन की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। जेट ईंधन की कीमत पहली बार 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई है, जोकि कि दोगुनी कीमत से भी ज्यादा है।
Read Also: आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल में लगी खिलाड़ियों की बोली, सबसे महंगे क्रिकेटर बने आशुतोष शर्मा
अमेरिका-इजरायल Vs ईरान के युद्ध के चलते जेट ईंधन की कीमतें दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं है। बुधवार को विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ), या जेट ईंधन की कीमतें दोगुनी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से जुड़े वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल के कारण हुई।
यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची हैं। दिल्ली में एटीएफ की कीमतें 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 207,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। 1 मार्च को जेट ईंधन की कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये प्रति किलोलीटर) की वृद्धि की गई थी।
