जौनपुर में कूड़े के ढेर में मिला युवा कल्याण अधिकारी का शव, हत्या की आशंका

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह एक पूर्व युवा कल्याण अधिकारी का शव कूड़े के ढेर में मिला।पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) देवेश कुमार ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे के पास सुबह कूड़े के ढेर में पूर्व युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव का शव मिला।उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

Read also- उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की यूपी विधानसभा से सदस्यता रद्द

देवेश कुमार के अनुसार, 61 साल के रामकृपाल यादव मूल रूप से जिले खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में शहर के पालीटेक्निक चौराहे के पास सुंदर नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे।शव पर पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।रामकृपाल के घर के आसपास से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

Read also- असम में भारी बारिश का सिलसिला जारी, रेल सेवाएं और सड़क परिवहन हुआ ठप

परिजनों ने बताया कि रामकृपाल यादव शनिवार को घर से अपने पोते के साथ निकले थे और वाजिदपुर के पास वो एक रेस्तरां के सामने गाड़ी रुकवाकर उतर गए और पोत्र से बोले कि वो अभी आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब वो शाम तक नहीं लौटे तो उन्हें फोन किया गया लेकिन फोन बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *