असम मंत्री बरुआ ने लिया बाढ़ स्थिति का जायजा, पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

Assam Flood News: असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने रविवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर गुवाहाटी में अधिकारियों के साथ बैठक की।जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।उन्होंने कहा, “जिला आयुक्त कार्यालय में मैंने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। हमने उन स्थानों के बारे में चर्चा की, जहां ज्यादा राहत सामग्री की जरूरत है।

Read also-जौनपुर में कूड़े के ढेर में मिला युवा कल्याण अधिकारी का शव, हत्या की आशंका

कई स्थानों पर बिजली नहीं है, इसलिए वहां मोमबत्तियां, मच्छर भगाने वाली कॉइल, सैनिटरी नैपकिन, शिशु आहार और दूसरी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाए, इसको लेकर हमने चर्चा की।बैठक में गुवाहाटी नगर निगम के मेयर, कामरूप (मेट्रो) के जिला आयुक्त सुमित सत्तावन, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जीएमसी के पार्षद शामिल हुए।भारी बारिश के कारण असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान को पार कर गई। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण 15 से ज्यादा जिलों में 78,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सड़क परिवहन, रेल और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Read also- उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की यूपी विधानसभा से सदस्यता रद्द

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *