झारखंड के सीएम सोरेन को ईडी के समन के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं ने रांची में प्रदर्शन किया

Jharkhand CM Hemant Soren : मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय के समन भेजे जाने के खिलाफ सोमवार को रांची में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ नारे लगाते हुए राजभवन की ओर मार्च किया।सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में सीएम हाउस, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का दौरा किया है।

Read also-लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को डराने के लिए केंद्र CAA ला रहा है – सीएम ममता बनर्जी

एजेंसी के अनुसार जांच झारखंड में जमीन के स्वामित्व को लेकर एक बडे रैकेट से है।ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। छवि राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *