मध्य प्रदेश में साइबर ठगों के गैंग का भांडाफोड़

POLICE

मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगों के एक नेटवर्क का मंगलवार को भांडाफोड़ किया । ये नेटवर्क साइबर ठगी के लिए 180 फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा था । पुलिस ने बताया कि मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । इनके खातों में कुल 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है । अधिकारियों के मुताबिक, साइबर जालसाज आसान कमीशन का लालच देकर युवाओं और महिलाओं को निशाना बनाते थे।मध्य प्रदेश

Read Also-सजा के प्रावधान और पहचान का अधिकार… ये है ट्रांसजेंडर व्यक्ति के हक की बात

इसी तरीके का उपयोग कर के इन ठगों ने बहुत लोगों को बेवकूफ बनाया । कई मामलों में लोगों को अपने बैंक खाते की जानकारी साझा करने या कई खाते खोलने के लिए राजी किया जाता है, जिनका इस्तेमाल जालसाज अवैध रूप से प्राप्त धन को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं । अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अज्ञात व्यक्तियों के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी साझा न करने की अपील की है ।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *