मशहूर अमेरिकी रैपर-गायक कान्ये वेस्ट ने दिल्ली में होने वाला अपना कॉन्सर्ट “मौजूदा भू-राजनीतिक स्थितियों” की वजह से आगे बढ़ा दिया है। देश की राजधानी में अब उनका कॉन्सर्ट 23 मई को आयोजित होगा। Kanye West
आपको बता दें, अमेरिकी रैपर ‘ये’ को ‘कान्ये वेस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। वे पहले 29 मार्च को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्मेंस देने वाले थे। ये परफॉर्मेंस भारत में उनकी पहली प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट फॉक्स, विजक्राफ्ट और प्लश एंटरटेनमेंट ने किया है। Kanye West
Read Also: भीषण गर्मी के आने वाले हैं दिन, अपनी सेहत का ऐसे रखें ख्याल
डिस्ट्रिक्ट जोमैटो ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर साझा की, जिसमें रैपर ‘ये’ के पोस्टर पर नई तारीख लिखी हुई थी। इसके साथ ही एक नोट भी दिया गया। इस संदेश में लिखा था, “मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय तनावों के कारण, नई दिल्ली में होने वाला ‘ये’ का शो अब 23 मई 2026 को होगा। विदेश से आने वाले फैंस, कलाकार और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे। हमें समझने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद। टीम ‘ये’ लाइव इन इंडिया।” गौरतलब है, इस महीने की शुरुआत में, “FA9LA” रैपर फ्लिपराची ने भी मध्य पूर्व संघर्ष की वजह से अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था। Kanye West
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
