हरियाणा में 2 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव का मतदान संपन्न, कुल 88 विधायकों ने किया वोट

Rajya Sabha

हरियाणा में 2 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव का मतदान आज संपन्न हो गया है। चुनावी मैदान में उतरे तीन उम्मीदवारों के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली। इसमें कुल 88 विधायकों ने वोट किया है वहीं इनेलो के 2 विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया। मतदान संपन्न होने के बाद अब शाम 5 बजे मतगणना होगी और इसके बाद चुनावी नतीज़े घोषित कर दिए जाएंगे। Rajya Sabha Rajya Sabha 

Read Also: Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

आपको बता दें, हरियाणा में विधायकों की कुल संख्या 90 है, जिसमें BJP के 48, कांग्रेस के 37, निर्दलीय 3 और इनेलो के 2 विधायक हैं। इस हिसाब से राज्यसभा की 2 सीटों में से एक सीट BJP और एक सीट कांग्रेस में खाते में जाती दिख रही है। इस चुनाव में BJP और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति बनाई है लेकिन तीसरे उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल के प्रयास ने BJP-कांग्रेस की रणनीति में जोड़तोड़ का खेल भी शामिल किया है। कांग्रेस ने इसको लेकर BJP पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं वहीं हिमाचल पुलिस को बीते दिन रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जब हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमाचल दौरे पर लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। बहरहाल इस बार राज्यसभा के चुनाव में ऊँठ किस करवट बैठता है यह तो चुनाव के नतीजे ही बता पाएंगे। वहीं इनेलो के 2 विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा ना लेकर किसका खेल बिगाड़ा है यह भी कुछ देर में सामने आ जाएगा। Rajya Sabha 

गौरतलब है, हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में BJP की तरफ से संजय भाटिया उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार के रूप में कर्मवीर सिंह बौद्ध हैं। यहीं एक तीसरे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल भी इस चुनाव मैदान में उतरे हैं जिन्होंने इस चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। Rajya Sabha 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *