मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत पर आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से लगा जुर्माना

WPL 2025 ,WPL ,Womens Premier League ,Harmanpreet Kaur ,Mumbai Indian ,MI Captain Harmanpreet

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत पर यहां यूपी वारियर्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिए मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये घटना यूपी की पारी के 19वें ओवर की है जब अंपायर अजितेष अर्गल ने हरमनप्रीत से कहा कि धीमी ओवरगति के कारण आखिरी ओवर में सिर्फ तीन फील्डर सर्कल के बाहर रह सकते है। इससे खफा हरमनप्रीत ने अंपायर से बहस की और उनकी साथ एमेलिया केर भी इसमें जुड़ गईं.WPL 2025.

Read also –CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान,दिल्ली में अब ज्यादा से ज्यादा खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र

डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा कि हरमनप्रीत कौर ने धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है जो मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है । इसमें कहा गया ,‘‘ लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है ।

Read also- CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान,दिल्ली में अब ज्यादा से ज्यादा खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र

हरमनप्रीत का यूपी वारियर्स की सोफी एक्सेलेटन से भी विवाद हो गया था जब दूसरे छोर पर खड़ी इंग्लैंड की क्रिकेटर कुछ समझाने के लिये अंपायर की तरफ बढ़ी।हरमनप्रीत ने उसे इस बातचीत से अलग रहने का इशारा किया । विवाद बढ़ता देख स्क्वेयर लेग अंपायर एन. जनानी और यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा भी आगे आईं।मुंबई ने यूपी के नौ विकेट पर 150 रन के जवाब में 18 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *