Karnataka Politics: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बोले- कर्नाटक के दोनों विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस जीतेगी

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को भरोसा जताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव भारी अंतर से जीतेंगे, क्योंकि सरकार की पांच गारंटी योजनाएं पार्टी को मदद करेंगी।उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर राजनीतिक फायदे के लिए नकारात्मक बयान देने का आरोप लगाया। पिछले दो दिनों से बागलकोट क्षेत्र में उमेश मेती के लिए प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री, कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ मल्लिकार्जुन के लिए प्रचार करने दावणगेरे में हैं।Karnataka Politics

Read Also: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज, मौसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान

बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में नौ अप्रैल को उपचुनाव को होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एचवाई मेती और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद ये चुनाव कराये जा रहे हैं।सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार के अच्छे कामों की बदौलत हम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। हमारी गारंटी योजनाएं (‘शक्ति’, ‘गृह लक्ष्मी’, ‘गृह ज्योति’, ‘युवा निधि’ और ‘अन्ना भाग्य’) हमारी मदद कर रही हैं। बीजेपी ने गारंटी योजनाओं का विरोध किया, क्योंकि ये कार्यक्रम गरीबों के लिए हैं। वो हमेशा ऐसी पहलों का विरोध करती है।’Karnataka Politics

Read Also: Andhra News: CM चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती राज्य को स्थायी राजधानी बनाने का किया ऐलान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि बीजेपी दावा करती है कि गारंटी योजनाओं के कारण खजाना खाली हो गया है और राज्य को कर्ज के जाल में धकेला जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार और बीजेपी शासित अधिकांश राज्यों की तुलना में कर्नाटक के वित्त का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह और निवेश आकर्षित करने के मामले में कर्नाटक देश में दूसरे नंबर पर है।उन्होंने कहा, ‘‘तो फिर बीजेपी ये कैसे कह रही है कि कर्नाटक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है? वो राजनीति के लिए ऐसे बयान दे रही है… कर्नाटक की आर्थिक स्थिति मजबूत है। बीजेपी झूठ बोल रही है।’Karnataka Politics

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *