Guwahati: असम में PM मोदी ने किया चाय बागान का दौरा, महिला श्रमिकों से की बातचीत

Guwahati:

Guwahati: असम के डिब्रूगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला श्रमिकों से बातचीत की।प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं।Guwahati:

Read Also: उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के जलेबी विक्रेता ने निकाला LPG की किल्लत से निपटने का अनोखा हल

प्रधानमंत्री ने ‘मनोहारी टी इस्टेट’ का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हम हर चाय जनजाति परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है।’’प्रधानमंत्री मोदी को महिलाओं के एक समूह के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते हुए भी देखा गया। Guwahati:

Read Also: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज, मौसम विभाग ने जताया ये पूर्वानुमान

उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और अंत में एक सेल्फी भी ली!’ प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि ये डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ झलकियां हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *