Bomb Threat Email: राजधानी दिल्ली में नामचीन स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी

Bomb Threat Email:  देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। धौला कुआं इलाके में स्थित एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को ई-मेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी मिली, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। Bomb Threat Email: 

Read Also:राजधानी दिल्ली में नामचीन स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। एहतियातन पूरे स्कूल परिसर को तुरंत खाली कराया गया। छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के हर हिस्से की बारीकी से जांच शुरू की।Bomb Threat Email: 

Read Also: Delhi: AI समिट प्रदर्शन मामले में एक्शन में दिल्ली पुलिस, ग्वालियर से पांचवां आरोपी गिरफ्तार

शुरुआती तलाशी में अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। धमकी भरे ई-मेल की जांच के लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है, ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इस समय राजधानी दिल्ली पहले से ही हाई अलर्ट पर है। हाल ही में आतंकी गतिविधियों को लेकर इनपुट मिलने के बाद कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।Bomb Threat Email:

इतना ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे को भी आज धमकी भरा मेल मिला जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए दी और कहा कि आज, मुझे अपनी पर्सनल ईमेल ID पर बम की धमकी मिली, और क्योंकि मामला पब्लिक सेफ्टी से जुड़ा था, इसलिए मैंने तुरंत ईमेल दिल्ली पुलिस को उनके रिव्यू और ज़रूरी एक्शन के लिए फॉरवर्ड कर दिया है। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में फर्जी निकलीं। बावजूद इसके, पुलिस किसी भी खतरे को हल्के में लेने के मूड में नहीं है और पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।Bomb Threat Email:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *