अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Film Selfiee songs, अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ ....

बॅालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस नोरा फतेही की आने वाली मूवी ‘सेल्फी’ का गाना ‘कुड़िये नी तेरी’ इस समय काफी चर्चा में है। मूवी रिलीज होने के पहले ही अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ एक सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनो जबरजस्त तरीके से धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही यूजर्स कमेंट बॉक्स में ट्विंकल खन्ना को मजाक मजाक में टैग भी किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को नोरा फतेही के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

जिसमें दोनो की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनो पुराने ब्रिज के पास और पार्क में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अगर हम नोरा के आउटफिट्स की बात करें तो वह वीडियो में नियॅान ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। हर बार की तरह नोरा बेहद ही अट्रैक्टिव लग रही है। वहीं अगर हम अक्षय कुमार की बात करें उन्होंने ब्लैक बैगी लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनो ने ‘कुड़िये नी तेरी’ गाने पर जबरजस्त डांस किया है जो कि वीडियो देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रही है।

Read also:- बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू पुलिस की हिरासत में, जाने क्या है वजह ?

इसके साथ ही अक्षय कुमार के इस डांस वीडियो को देखकर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर हम कमेंट्स की बात करें तो एक फैन ने लिखा है कि, “ट्विंकल जी देख रही हैं आप”। वहीं दूसरी तरफ एक फैंस नें लिखा है कि, “नोरा फतेही और अक्षय कुमार की सबसे अच्छी जोड़ी,”। एक यूजर्स ने लिखा है कि, ‘एक नया फ्रेश जोड़ा’। बता दें कि इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। साथ ही ये मूवी सिनेमाघरों में 24 फरवरी 2023 को रिलीज की जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *