होर्मुज जलडमरूमध्य से पहला तेल टैंकर का जहाज मुंबई पहुंचा

होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से पहला तेल टैंकर सुरक्षित मुंबई पहुंचा । करीब 1.35 लाख टन सऊदी क्रूड लेकर आए इस जहाज के भारतीय कैप्टन ने भारत को बड़े ऊर्जा संकट से बाहर निकाल लिया है । ईरान अमेरिका और इजराइल के युद्ध के बाद से ही उर्जा संकट बना हुआ है । लाइबेरिया के झंडे वाला शेनलॉन्ग स्वेज़मैक्स 1 मार्च को सऊदी पोर्ट रास तनुरा से कच्चा तेल भरके दो दिन बाद रवाना हुआ । मैरीटाइम डेटा फर्म लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस और टैंकरट्रैकर्स के मुताबिक, इसकी आखिरी सिग्नल लोकेशन 8 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंदर थी ।

Read Also-असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया असम में विकास कार्यों का शिलान्यास

पोर्ट अधिकारियों ने बताया कि जहाज बुधवार दोपहर 1 बजे मुंबई पोर्ट पर पहुंचा और शाम 6.06 बजे उसे खाली किया गया । मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (MbPA) के डिप्टी कंजर्वेटर प्रवीण सिंह ने कहा, “जहाज शेनलॉन्ग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आया है। यह जवाहर द्वीप पर रोका गया है । जहाज से कच्चा माल उतारना शुरू कर दिया गया है ।” कच्चा तेल पूर्वी मुंबई में माहुल की रिफाइनरियों में जाएगा । इस जहाज के आने से भारत की उर्जा संकट की समस्या कुछ हद तक बेहतर हो जाएगी ।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *