भीषण गर्मी का प्रकोप, लू के हालात… पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Weather Update: Severe heat wave, heatwave conditions... mercury crosses 40 degrees Celsius

Weather Update: भले ही अभी मार्च का महीना चल रहा हो, लेकिन महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका भीषण गर्मी से तप रहा है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। राज्य के कई जिले लगातार गर्मी से जूझ रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते पारे का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिख रहा है। दिन में सड़कों पर कम लोग ही निकल रहे हैं।

Read Also: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप, वायु गुणवत्ता ‘खराब श्रेणी’ में बरकरार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सामान्य से ज्यादा तापमान और लू जैसी स्थितियों की वजह से इलाके के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अचानक तापमान बढ़ने से गर्मी से जु़ड़ी बीमारियों का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोगों को गर्मी से बचाने वाले कपड़े पहनने और पानी पीते रहने की सलाह दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *