अगले डेढ़ सालों में 10 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, PM मोदी ने दिए निर्देश, कांग्रेस ने उठाए सवाल

PM MODI NEWS: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे मिल्क पाउडर प्लांट का.......

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में सभी बड़े विभागों और मंत्रालयों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार अगल 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करें।

पीएमओ ने ट्वीट कर कही ये बात

इस बात की जानकारी पीएमओ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई। अपने ट्वीट में पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई कि, पीएम @नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

पीएम मोदी के फैसले पर कांग्रेस का सवाल

पीएमओ की तरफ से दी गई इस जानकारी का अब कांग्रेस की तरफ से विरोध किया गया है। पीएम मोदी के इस फैसले पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, देश में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी है और मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था यानि 8 साल में 16 करोड़ रोज़गार देने थे लेकिन अब मोदी जी कह रहे हैं कि 2024 तक केवल 10 लाख नौकरियां देंगे। तो 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?

 

Read Also – पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

 

गौरतलब है कि, साल 2024 में देश में आम चुनाव होने हैं, जिसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से अभी से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *