दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में सामने आए कोरोना के 1,412 मामले, रिकवरी रेट हुआ 90.07 फीसदी

दिल्ली। (रिपोर्ट- विश्वजीत झा) महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में लगातार जारी है। इस महामारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 1,412 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,60,016 हो गए हैं।

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है, लेकिन राहत की बात ये है कि कोरोना रिकवरी रेट 90.07 फीसदी हो गया है, जोकि लगातार बढ़ ही रहा है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के प्रयासों से दिल्ली में कोरोना पर काफी हद तक लगाम कसी गई है।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 1,412 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,60,016 हो गए हैं। कोरोना रिकवरी रेट अब 90.07 फीसदी हो गया है। कोरोना संक्रमण दर 7.26 फीसदी हो गई है और एक्टिव मरीजों की दर 7.24 फीसदी है। दिल्ली में कोरोना डेथ रेट इस समय 2.67 फीसदी है।

आपको बता दें, दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में 14 कोरोना मरीजों की मौत हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 4,284 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही पिछले 24 घण्टे में 1,230 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 1,44,138 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 11,594 है। वहीं होम आइसोलेशन में 5,791मरीज हैं। दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में 19,435 कोरोना टेस्ट हुए हैं, जिनमें आरटीपीसीर की संख्या 6,090 है और एंटीजन टेस्ट की संख्या 13,345 है। दिल्ली में अब तक कुल 14,12,363 टेस्ट हुए हैं।

इसके दूसरी ओर दिल्ली में सीरो सर्वे भी हुआ है। इस सीरो सर्वे की दूसरी रिपोर्ट दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बीते गुरुवार को जारी करते हुए कहा था कि 29.1% दिल्लीवासियों में एंटीबॉडी मिले हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली में करीब 58 लाख लोगों में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाली एंटीबॉडी पाई गई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *