बेंगलुरू में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 17 मजदूर मलबे में फंसे, रेस्क्यू जारी

Building Collapses in Bengaluru:

Building Collapses in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार को भारी बारिश के बीच बाबुसापाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से काम करने वाले कम से कम 17 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।अधिकारियों ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट और इमरजेंसी सर्विस की दो रेस्क्यू वैन को मौके पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ये घटना ऐसे समय हुई, जब पूरे शहर में भारी बारिश हो रही है।

Read also-GJC News: ज्वैलर्स बॉडी ने पूरे भारत में सोने की समान कीमतें लागू करने की कही बात

घटना के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “इमारत के अंदर लगभग 17 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस,फायर और इमरजेंसी सर्विस के साथ दूसरे एजेंसियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि भारी बारिश के बीच अचानक पूरी इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग इमारत के मलबे में फंस गए हैं।

Read also-हरियाणा में सियासत तेज, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बने बजरंग पूनिया, संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *