उत्तर-पश्चिम दिल्ली में बेरहम मौसी ने की करीब दो साल के बच्चे की हत्या

Delhi

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर पार्क में एक महिला ने अपने एक साल नौ महीने के भांजे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 30 साल की महिला कथित तौर पर डिप्रेशन से पीड़ित है और उसने मुखर्जी नगर के एक पार्क में बच्चे पर हमला किया, जहां वे उसे खेलने के लिए लेकर गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासी ने घटना को देखा, बच्चे को बचाया और उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वीडियो में महिला बच्चे का शव गोद में लिए बैठी दिखाई दे रही है।

Read Also: Delhi News: दिल्ली सरकार ने कोर्ट से कहा- 1 अप्रैल से मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे निजी स्कूल

बच्चे को इलाके के माली राहुल ने उससे लिया था। पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने बताया कि उसने कुछ शोर सुना और यह देखने के लिए पार्क की ओर भागा कि क्या हो रहा है। माली ने कहा, “दोपहर के भोजन के बाद, हम थोड़ी देर बैठे थे कि हमें कुछ चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम सब यह देखने के लिए दौड़े कि क्या हो रहा है। जहां हम काम करते हैं, उसके सामने वाले फ्लैट में रहने वाली एक महिला अपनी गोद में एक बच्चे को लिए हुए थी। जब मैं पास गया तो बच्चा मृत था।”

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दोपहर करीब डेढ़ बजे पीसीआर कॉल बच्चे के मामा ने की थी। मृतक की पहचान पुराने सीलमपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है और मौके पर ही बेहोश मिली थी तथा उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और घटनाओं का क्रम जानने और घटना के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *