Sports News: बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर, क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और प्रणय को मिली हार

Sports News: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन पी. वी. सिंधू महिला एकल में हारकर बाहर हो गई। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपै के चि यू जेन को 21- 16, 21-12 से हराया। अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।Sports News:

Read Also – Sports News: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीयों का दबदबा बरकरार, प्रीति, मीनाक्षी, प्रिया ने जीता स्वर्ण पदक

भारत के बाकी खिलाड़ियों के लिए गुरुवार का दिन निराशाजनक रहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से हराया।कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एच. एस. प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21- 12, 21-19 से मात दी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जी ओर तो ई वेइ ने 21-13, 21-14 से हराया।Sports News:

Read Also- RSS: नागपुर में मोहन भागवत बोले- RSS इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराना नहीं चाहता

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *