लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से 42 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Lokmata Ahilyabai Holkar Award: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले आज दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान 2025 के तहत 42 महिला पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री,नितिन गडकरी ने की।इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल रही।इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,“एक ऐसा समाज बनाना जो समानता को अपनाए और हीनता की भावना को समाप्त करे, आवश्यक है।

भारतीय संविधान सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देता है, जो हमारे राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है, और ज्ञान इसके केंद्र में है। हमारा देश प्रतिभा से भरा हुआ है, जिसमें पुरुष और महिलाएं अपनी उपलब्धियों के माध्यम से सम्मान अर्जित कर रहे हैं।

Read also-Sports News: न्यूजीलैंड से मिली हार, बल्लेबाज डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर उठाए सवाल

नितिन गडकरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान 2025 उत्कृष्टता का जश्न मनाता है और उन अद्भुत महिलाओं को पहचानता है जो हमें प्रेरित करती हैं। यह पुरस्कार हमारे समर्पण का प्रतीक है, जो प्रतिभा को ऊंचा उठाने और नए युग की परिवर्तन चैंपियनों को सम्मानित करता है, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने बेबाक बयान भी दिए।महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक माहौल से जोड़ते हुए अपने बयान में नितिन गडकरी ने चमचावाद की संस्कृति पर भी तंज कसा।बाद में इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

Read also-kargil: वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान पहली बार कारगिल हवाई पट्टी पर उतरा

इस कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाओ में पाना देवी, माधवी लता, वाटिला लॉन्गकुमार, चंद्र प्रभा नायर, नीरू यादव, श्रृष्टि श्रीवास्तव, कनिका प्रदीप, शांति विश्वकर्मा, मधुर, पालक मुछल, और स्वाति गोयल शामिल रही। 2025 के लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान ने आदिवासी और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए काम करने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों से उल्लेखनीय महिलाओं को सम्मानित किया।कमला गोवानी ट्रस्ट की संस्थापक और इस कार्यक्रम की आयोजक, निदर्शना गोवानी जी ने कहा, “आज महिलाएं बाधाओं को तोड़ते हुए सभी क्षेत्रों में अद्भुत सफलता प्राप्त कर रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *