50 Days Of Saiyyra: ‘सैयारा’ के 50 दिन पूरे होने पर अहान-अनीत ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

50 Days Of Saiyyra

50 Days Of Saiyyra: फिल्म ‘सैयारा’ के 50 दिन पूरे होने पर बॉलीवुड अभिनेता अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पड्डा ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो 18 जुलाई को रिलीज हुई थी।शुक्रवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेटिव पोस्ट साझा किया। 50 Days Of Saiyyra

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “आज उस फिल्म को 50 दिन पूरे हो गए, जिसने हमें दुनिया से मिलवाया और दुनिया को हमसे। हमें मिला प्यार इस बात का सबूत है कि अगर आप जादू पर विश्वास करते हैं, तो आप उसे महसूस भी करते हैं।”

Read Also: Asia Cup: भारत ने दुबई में नेट अभ्यास के साथ एशिया कप की तैयारी शुरू की

इस फिल्म से अहान पांडे ने डेब्यू किया, जबकि अनीत पड्डा का ये पहला लीड रोल था।

पोस्ट में आगे लिखा गया, “आज हमारे लिए एक शांत पल है, जब हम आंखें बंद करते हैं तो हमें सिर्फ आप ही दिखाई देते हैं। हमें अपने साथ जोड़ने के लिए, हमें अपनापन देने के लिए और ये याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि ईमानदारी और प्यार इस दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।” 50 Days Of Saiyyra

Read Also: Asia Cup: भारत ने दुबई में नेट अभ्यास के साथ एशिया कप की तैयारी शुरू की

‘सैयारा’ की कहानी कृष (अहान पांडे) और वाणी (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है। कृष एक महत्वाकांक्षी म्यूजिशियन है, जबकि वाणी एक संकोची गीतकार है, जो दिल टूटने के दर्द से उबर रही होती है। 50 Days Of Saiyyra

अपनी रिलीज के बाद से, “सैयारा” बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सूरी के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई है। मोहित सूरी ने “जहर”, “आशिकी 2” और “एक विलेन” जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *