मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उज्जैन महाकाल मंदिर हादसे पर दुख जताया-कही ये बात

Mahakal Temple

Mahakal Temple:मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने उज्जैन महाकाल मंदिर हादसे पर दुख जताया। आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग लग गई ।इस हादसे में 14 पुजारी घायल हो गए हैं जिनका इलाज फिलहाल हॉस्पिटल  में किया जा रहा है।महाकाल में हुई इस घटना पर प्रहलाद पटेल आगे बोलते है  ये हादसा दिल दहला देने वाला है।उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

Read also-कुरुक्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

घटना स्थल पर मचा अफरा तफरी का माहौल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। इसमें 14 पुजारी के झुलसने की सूचना है।उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आग मंदिर के गर्भगृह में लगी। नीरज कुमार  ने कहा कि भस्म आरती के अंत में गुलाल और कर्पूर के मिश्रण के बाद गर्भगृह में आग फैल गई, जिसके कारण 14 पुजारी  झुलस गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि  गंभीर रूप से घायल आठ पुजारियों को इंदौर रेफर किया गया है। मंदिर के अंदर हुई भयानक घटना के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया..

इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रद्धालु बुरी तरह झुलस गए है। आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई. गर्भगृह में धुलेंडी के चलते कवर लगाया गया है, जिसने आग पकड़ी और श्रद्धालुओं पर गिर गया । सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.होली के दिन मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गया।आरती के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *